भदोही, मई 5 -- ज्ञानपुर। जिले के समग्र विकास की दिशा में जनगणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संसाधनों के समुचित वितरण का आधार है। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 में अब हर नागरिक को भागीदार बनना होगा। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत स्वगणना की प्रक्रिया सात से 21 मई तक संचालित की जाएगी। जन-जन की सहभागिता से न केवल यह अभियान सफल होगा, बल्कि जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। जब जनगणना अधिकारी-प्रगणक आपके घर जाएं तो उनका सम्मान करें एवं पूर्ण सहयोग प्रदान करें। यह भी पढ़ें- जिम्मेदारियों के साथ जनगणना का कार्य करें यह भी पढ़ें- जनगणना में न दें दो जगह होने की सूचना यह भी पढ़ें- मानचित्र पर भरें एकदम सही घर का नक्शा

ह...