लखनऊ, जून 9 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, कौशांबी, झांसी, लखनऊ, गोंडा व गौतमबुद्धनगर जिलों में जनगणना काम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं होगी। इस काम में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

जनगणना की समीक्षा मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनगणना की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान डीएम व नगर आयुक्तों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रोजाना जनगणना कार्य समीक्षा की जा रही है। जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) का काम निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए। साथ ही जनगणना काम की प्रगति की दैनिक समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस...