धनबाद, जून 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। जनगणना कार्य में लापरवाही को लेकर 150 कर्मियों पर कार्रवाई होगी। जनगणना-2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना) के कार्य को गति प्रदान करने के लिए नगर निगम निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्रवाई शुरू की गई इसके लिए विभिन्न विभागों से नियुक्त प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण, दायित्व निर्धारण समेत अन्य तैयारियों की सतत समीक्षा हो रही है।

सहायक नगर आयुक्त की बयान इस क्रम में पाया गया कि कतिपय नियुक्त कार्मियों द्वारा जनगणना संबंधी कार्यों में योगदान नहीं किया गया।

समीक्षा का आधार विभिन्न विभागों के 150 से अधिक कार्मियों के विरुद्ध संबंधित नियंत्री पदाधिकारियों के माध्यम से स्पष्टीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कार्य की सतत समीक्षा सहायक नगर आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया क...