सीतामढ़ी, मई 3 -- शिवहर,। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानो की गणना का कार्य जिले में शुरू हो गया है। इसके लिए जिले में सभी छः चार्ज बनाया गया है। गणना का कार्य 31 मई तक होगा। जनगणना के सफल संचालन को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

गणना की प्रक्रिया कुल मकान सूचीकरण गणना ब्लॉक की संख्या 1231 है, जो संपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रफल को अच्छादित करते है। लोगों की सुविधा के लिए एवं प्रगणकों द्वारा गुणवतापूर्ण एवं शुद्ध ऑकाड़ो की प्राप्ति के लिए 1218 प्रगणक एवं 220 पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रगणक अपने निर्धारित गणना ब्लॉक में घर-घर जाकर मकानों पर नंबर अंकित करने एवं परिवार से संबंधित 33 प्रश्नों की जानकारी प्राप्त करेंगे। जनगणना का कार्य एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है...