बिहारशरीफ, मई 3 -- जनगणना में लगे शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति डीईओ के आदेश को लेकर शिक्षक संघ ने सीएम व डीएम को दिया आवेदन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में दो मई से जनगणना का काम शुरू हो चुका है। इसे लेकर शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बीपीएनपीएसएस शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी व डीएम कुंदन कुमार को आवेदन देकर दिशा निर्देश मांगा है। दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि डीईओ के दिए आदेश से जनगणना काम प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2026-2027 का प्रथम चरण का काम शुरू है। सैकड़ों शिक्षकों को पर्यवेक्षक और प्रगणक बनाया गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना संग स्कूल ड्यूटी के मुद्दे पर शिक्षक दो धड़े में बंटे शिक्षक देश की सेवाभाव से जनगणना काम कर रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय न...