छपरा, मई 15 -- छपरा। सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को छपरा सदर में एक बैठक की गयी । उन्होंने जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयी कार्य से मुक्त रखने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत 31 मई तक मकानों का सूचीकरण किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक प्रगणक व पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

शिक्षा विभाग का आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में शिक्षकों को विद्यालय अवधि के पहले या बाद में जनगणना कार्य करने का निर्देश की भी जानकारी दी । इस आदेश से मकानों के सूचीकरण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता प्रभावित हो सकती है। वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण विद्यालय प्रातःकालीन संचालित हो रहे हैं। ऐसे में दोपहर 12:30 बजे के ...