जनगणना में लगे प्रगणकों के वेतन कटौती आदेश पर शिक्षक संघ नाराज
गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अनेक प्रगणकों द्वारा कार्य किए जाने के बावजूद तहसील और नगर निगम कर्मचारियों ने पुरानी सूचनाओं के आधार पर उन्हें अनुपस्थित दर्शाते हुए कार्रवाई की संस्तुति कर दी, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वेतन कटौती का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और लू के बीच शिक्षक प्रगणक जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं। सरकार जहां हीट वेव से बचाव के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर मैदान में काम कर रहे प्रगणकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना आंकड़ों में हेरफेर का आरोप, प्रगणकों पर मनमाफिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.