बरेली, अप्रैल 19 -- मीरगंज। तहसील क्षेत्र में मतगणना में लगे कर्मचारियों की ट्रेनिंग सोमवार से स्वामी दयानंद डिग्री कालेज मीरगंज में होगी। पहले चरण की ट्रेनिंग सोमवार से तीन दिन चलेगी। दूसरे बैच की 23 से, तीसरे बैच की 27 से एवं चौथे बैच की ट्रेनिंग पांच से सात मई तक होगी। रविवार को तहसीलदार ने डिग्री कॉलेज में ट्रेनिंग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया हर बैच में लगभग 400 कर्मियों को ट्रेनिंग दी जायेगी। ट्रेनिंग को तीन ट्रेनर जिला मुख्यालय से आए हैं। फोटो संख्या 03 यह भी पढ़ें- किशनगंज: जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का शुभारंभ, प्रगणकों को दी गई अहम जिम्मेदारियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...