नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जनगणना को लेकर प्रगणकों के पहले बैच को दी जा रही ट्रेनिंग शुक्रवार को खत्म हो गई। आखिरी दिन ट्रेनिंग में जो मुद्दा उठा उसने प्रगणकों को कई तरह के सवाल करने पर विवश कर दिया। दरअसल, जनगणना के 40 सवालों में तीन सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब घर की महिलाओं को ही देना है। ये तीनों सवाल फर्टिलिटी से जुड़े हुए हैं। इस पर फील्ड ट्रेनर ने प्रगणकों को बताया कि यदि कोई महिला सामने आने से इनकार करती है या अन्य सदस्य उन्हें सामने नहीं आने देते हैं तो विवाद नहीं करना है। ऐसी स्थिति में जानकारी देने वाले व्यक्ति की सूचना को दर्ज कर लेना है और सूचना न दे तो फार्म में जानकारी देने से मना किया अंकित किया जाएगा। फील्ड ट्रेनर श्रवण जायसवाल ने बताया कि मर्चेंट चैंबर्स में 30 से 40 तक के सवालों के बारे में प्रगणकों ...