बरेली, सितम्बर 29 -- विकास भवन सभागार में निदेशक/मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के संबंध में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जनगणना के दौरान लोगों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, उम्र, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति और परिवार में व्यक्ति के संबंध जैसी सामान्य डिटेल के साथ-साथ धर्म, जाति, नागरिकता और दिव्यांगता से जुड़े सवाल भी होंगे। हालांकि लोगों को उस दौरान कोई दस्तावेज नहीं देने होंगे। बैठक में बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण में 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 1280 गणना ब्लॉकों में घर-घर दर्ज...