जनगणना में पिछड़ों की भी गिनती करने की मांग
अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनगणना -2027 में पिछड़ा वर्ग का कालम न होने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। धरने की अध्यक्षता मोर्चा जिला संयोजक मनीराम पटेल व संचालन राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद अहमद सिद्दीकी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि जनगणना में पिछड़ा वर्ग का कॉलम न होना पिछड़ों के साथ धोखा है। मांगे न पूरी होने पर दो सितम्बर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार अकबरपुर को सौपा। धरने में राम केवल वर्मा, राम गोपाल, पंकज मौलिक, राम अधार, रामनाथ अम्बेश, सुरेन्द्रकुमार, रामजीत वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने तहसीलदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.