फिरोजाबाद, मई 1 -- जनगणना में कई शिक्षकों की ड्यूटी सुदूर देहता में लग गई है। भीषण गर्मी में दूर-दराज की ड्यूटी से शिक्षक परेशान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कई शिक्षक जहां गांव में पढ़ाने जाते हैं, उनके गांव में दूसरे गांव के शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है तो उन शिक्षकों के गांव में इन शिक्षकों की ड्यूटी। इससे शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों की इस समस्या को उठाते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी नजदीकी स्थल पर लगाने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डॉ.शौर्य देव मणि यदव के निर्देश पर संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडे से मिला। शिक्षकों ने इस अवसर पर जनगणना में शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी विकास खंड स्तर पर तथा निकटवर्ती क्षेत्र में लगाए जाने क...