लखनऊ, सितम्बर 2 -- केन्द्र से जनगणना का कार्य दिसम्बर माह में कराने का संकेत मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जनगणना कर्मियों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण तक का खाका तैयार किया जा रहा है। इस बार घर-घर जानकारी एकत्र करने के लिए 9.5 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। कर्मचारियों के चयन के बाद उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत जनणगना निदेशालय का अधिकारी जिला प्रशासन के पांच अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण देगा। वह नगर निगम और तहसील स्तर के अधिकारियों को 202 फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर नगर निगम के जोनल कार्यालयों और तहसीलों में 9.5 हजार कर्मचारियों को प्रगणक के लिए प्रशिक्षित करेंगे। उनको फील्ड में जनगणना से जुड़े सवालों और फार्म भरने का तरीका समझाया जाएगा।...