जनगणना में डाक विभाग की ऐतिहासिक भूमिका को दर्शाती प्रदर्शनी शुरू
रांची, जून 5 -- रांची, संवाददाता। रांची के ऑड्रे हाउस में शुक्रवार से दो दिवसीय प्रदर्शनी गिनती में आओ: भारत में जनगणना का डाक इतिहास का शुभारंभ हुआ। यह प्रदर्शनी 6 जून की शाम 5 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में डिजिटल युग से पहले जनगणना कार्यों में भारतीय डाक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया गया है। अर्थशास्त्री विकास कुमार द्वारा संयोजित प्रदर्शनी में वर्ष 1951 से 2011 तक की जनगणना से जुड़े पत्र, सर्विस पोस्टकार्ड, डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण, अंतर्देशीय पत्र और सरकारी दस्तावेजों का संग्रह प्रदर्शित किया गया है। इसके माध्यम से बताया गया है कि कैसे डाक विभाग ने जनगणना के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने, सामग्री वितरण करने तथा प्रगणकों और अधिकारियों के बीच संवाद स्थापित करने में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.