धनबाद, अप्रैल 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मई के तीसरे हफ्ते से देशभर में जनगणना की शुरुआत होगी। जनगणना में टीवी-फ्रिज से लेकर बाइक-कार तक की जानकारी देनी होगी। धनबाद में भी तैयारी जोर से चल रही है। देश में इस बार दो चरणों में जनगणना होगी। 15 मई के बाद पहले चरण की शुरुआत होने की संभावित तिथि सरकार ने रखी है। इसमें प्रगणक आपके घर पहुंचकर सबसे पहले मकान की नंबरिंग करेंगे। इसके बाद मकान और मौजूद सुविधाओं से संबंधित 33 प्रश्नों के जवाब लेंगे। फरवरी-2027 में दूसरे चरण की जनगणना होगी, जिसमें घर-घर जाकर मौजूद लोगों की संख्या गिनी जाएगी। धनबाद में जनगणना-2026 को लेकर जिला स्तर पर ट्रेनिंग दी जा रही है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: डिजिटल डेटा संग्रहित करने पर जोर शहरी क्षेत्र में नगर निगम को यह जिम्मेदारी मिली है। देश में पहली बार डिजिटल जनगणना हो...