बोकारो, मई 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य आरंभ हो चुका है। यह कार्य 1 मई से 14 मई तक किया जाना है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार व जन सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से एक जागरूकता रथ को उपायुक्त अजय नाथ झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को जनगणना के उद्देश्य एवं स्व-गणना के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित करने का कार्य करेगा। इसके भ्रमण की निगरानी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। जिला में जनगणना कार्य के सम्पादन के लिए लगभग 4823 अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- 15 मई तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा स्व गणना पोर्टल उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, जिला स्तर के अ...