कन्नौज, अप्रैल 9 -- जिले में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी और नागरिकों को पहली बार स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी। जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण के तहत कर्मी घर-घर जाकर भवनों और परिवारों का विवरण मोबाइल ऐप पर दर्ज करेंगे। नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध रहेगा, जिस पर भरी गई जानकारी का बाद में सत्यापन किया जाएगा।दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का नाम, आयु, लिंग, शिक्षा, रोजगार और जाति से जुड़ा विवरण एकत्र किया जाएगा, जो नीति निर्माण में सहायक होगा।जनगणना कार्य के लिए जिले में कुल 606 सुपरवाइजर और 4243 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनकी तैनाती शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी, जहां सुपरवाइजर ...