विमल पुर्वाल, अप्रैल 7 -- Census: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही जनगणना के दौरान यदि कोई अपने बारे में गलत जानकारी दर्ज कराता है तो उस पर जुर्माना लग सकता है। यही नहीं, जनगणना में बाधा डालने पर भी जुर्माने का प्रावधान है। निदेशालय ने यह नोटिफिकेशन जारी किया है। जनगणना के प्रश्नों के दौरान महिला के लिए पति का नाम बताना जरूरी नहीं है। राज्यभर में जनगणना के तहत 10 अप्रैल से स्वगणना शुरू होनी है। 15 दिन इस प्रक्रिया के बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक भवन गणना होगी। इसको लेकर ड्यूटी और जवाबदेही के संदर्भ में जारी नोटिफिकेशन में सख्त नियम हैं। यदि कोई व्यक्ति जनगणना के दौरान गलत जानकारी दर्ज कराता है तो एक हजार रुपये तक जुर्माना लग सकता है। यह भी पढ़ें- कागज नहीं दिखा पाए तो ऐक्शन; उत्तराखंड के इस जिले में मजारों पर चला बुलडोजरबाधा डालने पर भी जुर्मा...