पीलीभीत, मई 1 -- बीसलपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने कोटेदारों की बैठक लेकर स्वजनगणना के बारे में बताया। साथ ही लोगों के द्वारा एपीपी के माध्यम से स्वयं जनगणना किये जाने के लिए प्रेरित किया। बीसलपुर ब्लाक सभागार में एसडीएम नागेंद्र पांडेय तहसीलदार हबीब अंसारी ने क्षेत्र के सभी कोटेदारों संग बैठक की। इसमें कहा कि सरकार ने स्वजनगणना का कार्य शुरू किया है। इसके लिये कोटेदारों को पूरे मनोवल के साथ काम करने की आवश्यकता है। लोग एपीपी के माध्यम से स्वयं फार्म भरकर जनगणना का सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि घर घर टीम जाएंगी और जनगणना की जाएगी। कोटेदार गांव में प्रमुख व्यक्ति होता है। उसके पास सभी लोग आते हैं, इसलिये जनगणना में प्रधान टीम का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...