मेरठ, जून 8 -- जनगणना-2027 को लेकर चल रहे मकान सूचीकरण कार्य में आधुनिक तकनीक का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। जनगणना कार्य को और अधिक सटीक बनाने के लिए प्रगणक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ले रहे हैं। विशेष रूप से नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया में एआई एक क्रांतिकारी बदलाव साबित हो रहा है। जनगणना कार्य से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नई तकनीक का उपयोग मेरठ सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रगणकों का मानना है कि पहले नजरी नक्शा बनाने में लंबा समय लगता था और कई बार बारीकियों को समझने में कठिनाई होती थी, लेकिन एआई की मदद से यह प्रक्रिया अब काफी सरल हो गई है। बस एआई की मदद से एक बार रफ बनाकर उसे विशेष प्रपत्र में अच्छे से अंकित कर दिया जा रहा है। इससे प्रगणक आसानी से नजरी नक्शा में हर भवन को...