आगरा, मई 25 -- पटियाली में जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति को लेकर सोमवार को चार्ज अधिकारी नगर पंचायत पटियाली एवं न्यायिक उपजिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के दौरान अभिलेखों की जांच की। ईओ व एसडीएम न्यायिक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रगणकों का कार्य संतोषजनक पाया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होता है। इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रगणक शरद वार्ष्णेय व प्रगणक विशाल चतुर्वेदी द्वारा अपने क्षेत्र का जनगणना कार्य पूर्ण कर लेने पर उनकी सराहना की गई। यह भी पढ़ें- जनगणना का शेष कार्य जल्द करें समाप्त : डीएम कार्य को समयबद्ध एवं व्य...