जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणक व सुपरवाइजर सम्मानित
रुडकी, मई 12 -- रुड़की, संवाददाता। तहसील परिसर में जनगणना-2027 के अंतर्गत भवन गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य सबसे पहले पूर्ण करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट और एसडीएम हर गिरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को बधाई देकर कहा कि टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। एसडीएम हर गिरी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण सराहनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.