आगरा, अप्रैल 26 -- राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ ने जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की समस्याओं के लिए आवाज बुलंद की है। उन्होंने बिंदुवार समस्याएं उपजिलाधिकारी के सामने रखी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिग्विजय पचौरी और जिला सचिव सचिन उपाध्याय ने बताया कि जो शिक्षक ड्यूटी में लगे हैं उन्हें प्रतिकार अवकाश या उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाए। महिला शिक्षक जहां कार्यरत हैं, उनकी ड्यूटी भी वहीं लगाई जाए। उन्होंने बताया कि बाह और जैतपुर ब्लॉक की दूरी करीब 100 किमी से अधिक है। यहां यातायात की सुविधा भी नहीं है। इधर, हीटवेव से हालत खराब है। उन्होंने स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए कम से कम दो शिक्षकों को रखने की मांग की है। इस मौके पर उदयभान, राजेश, शबनम खान, आभा पुरोहित, नेहा सक्सेना, राजीव तिवारी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...