सोनभद्र, जून 9 -- म्योरपुर। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की दो दिवसीय बैठक रासपहरी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में म्योरपुर से शुरू कर पूरे जनपद में संपर्क संवाद यात्रा चलाने का निर्णय लिया गया। इस यात्रा में जनगणना में आदिवासी धर्म कोड और पिछड़ा वर्ग की जाति का कालम जोड़ने, जिले से पूंजी पलायन पर रोकने की मांग की। इस दौरान उन्होंने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट पर रोक एवं महिला स्वयं सहायता समूहों व नौजवानों को उद्यम लगाने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेंशन, भूमिहीन को आवासीय जमीन के अधिकार की गारंटी, कोल व धांगर को आदिवासी का दर्जा देने, की भी मांग की। इस मौके पर संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, दिनकर कपूर, राजेश सचान, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, इंद्रदेव ...