जनगणना महाभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
चाईबासा, जून 4 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के नेतृत्व में जनगणना-2027 के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मकान सूचीकरण खंड के प्रगणक व सुपरवाइजर द्वारा उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वगणना आईडी के माध्यम से मकान गणना कार्य को पूरा कराया तथा अभियान की प्रक्रिया का अवलोकन भी किया। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की आधारशिला बनते हैं। सही एवं अद्यतन आंकड़ों के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.