बांका, अप्रैल 3 -- बांका, निज प्रतिनिधि। आधार कार्ड में दिये गये 12 अंकों का नंबर ही अब तक आम लोगों की असली पहचान है। लेकिन, जनगणना के बाद लोगों के पहचान की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। जनगणना के बाद हर परिवार को 11 अंकों का यूनिक नंबर दिया जायेगा। यही यूनिक नंबर अब परिवार के सदस्यों की पहचान होगी। जिले में अप्रैल से 16 वीं जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। यहां स्वजनगणना का काम 17 अप्रैल से एक मई तक किया जायेगा। इसमें आम लोग जनगणना के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपना व अपने परिवार का स्वजनगणना का काम कर सकते हैं। स्वजनगणना के बाद दो मई से प्रगणक स्वजनगणना का काम कराने वाले लोगों के घर जाकर उसकी जांच करेंगे और किसी भी तरह की त्रुटि रहने पर उसमें सुधार कर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसी के बाद 11 अंकों का यूनिक नंबर परिवार को दिया जायेगा। इसके लिए ज...