गिरडीह, अक्टूबर 4 -- बगोदर। बगोदर बस पड़ाव में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले पूर्व घोषित राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मांग की गई कि 2027 में देश के 31 राज्यों और 625 जिलों में होने वाली जनगणना में ओबीसी के लिए अलग ऑप्शन दिया जाए। एससी/एसटी की तर्ज पर व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाते हुए जनगणना फॉर्म में ओबीसी के लिए अलग से कॉलम की व्यवस्था की जाए। वक्ताओं ने कहा कि देश में आधी आबादी से अधिक ओबीसी समाज की है। सही आंकड़ा व डेटा नहीं आने से ओबीसी का आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक विकास आज भी कोसों दूर है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: जातिगत जनगणना की मांग को लेकर धरना प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के ओबीसी समाज से होने के बावजूद जाति आधारित गिनती न करना दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। साथ ही ईवीए...