औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना 2027 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। 16 अप्रैल से जिले में शुरू होने जा रहे सुपरवाइजरों और प्रगणकों के प्रशिक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य ने सभी उप जिला जनगणना अधिकारियों और चार्ज ऑफिसर्स को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता इस बार प्रशिक्षण को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की है। इसी के तहत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही सभी प्रशिक्षार्थियों तक ड्यूटी आदेश पहुंच जाएं। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: डिजिटल डेटा संग्रहित करने पर जोर साथ ही उन्हें फोन कर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे समय से पहले प्रश...