बगहा, अप्रैल 16 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयबैरिया प्रखंड में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे 21 शिक्षकों से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है।बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम ने बताया कि जनगणना प्रशिक्षण में कुल 21 प्रशिक्षु शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। जनगणना की तैयारी के तहत 14 अप्रैल को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में ये सभी प्रशिक्षु बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसा राष्ट्रीय महत्व का कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है, ऐसे में प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। बीडीओ ने सभी संबंधित शिक्षकों से पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.