लखनऊ, अप्रैल 22 -- नगर निगम जोन-3 में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई पहले कारण बताओ नोटिस जारी होगा, संतोषजनक जवाब न होने पर बरतेंगे सख्तीलखनऊ। प्रमुख संवाददातानगर निगम जोन-3 में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन अनुपस्थित रहने वाले 21 कर्मचारियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले सुपरवाइजर और प्रगणकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।जोनल अधिकारी मनोज यादव के मुताबिक जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण बिना उचित कारण प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने या कार्य में उदासीनता बरत...