लखनऊ, अप्रैल 24 -- जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी व नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन-4 स्थित मॉडर्न अकैडमी, विराम खंड-5 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में चल रहे प्रशिक्षण सत्रों को देखा और उपस्थित प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भोजन व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के आदेश दिए। अनुपस्थित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई21 अप्रैल से शुरू हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में गैरहाजिर रहने वालों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने या कार्य में लापरवाही बरतने पर जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी...