गाजीपुर, अप्रैल 28 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। इस चरण में मकान सूचीकरण और आवासीय गणना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थानीय इंटर कॉलेज और पंचायत भवन के सभागार में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षकों सतीश कुमार सिंह, लोकेश कुमार और शुभ नारायण ने किया, जबकि वरिष्ठ जनगणना अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया जा रहा है, जिससे कार्य की गति तेज होने के साथ डेटा की सटीकता और पारदर्शिता में भी सुधार होगा।प्रगणकों यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दू...