पूर्णिया, अप्रैल 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय एन.डी. रुंगटा में 13 से 24 अप्रैल तक चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दूसरे एवं तीसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर कुंदन कुमार, मोहम्मद शौकत अली कादरी, तौसीफ अहमद एवं दिवाकर राज मल्होत्रा ने कर्मियों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, प्रपत्रों को सही तरीके से भरने तथा उत्तर संकलन के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें छोटी सी त्रुटि भी आंकड़ों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए प्रत्येक चरण में सावधानी, सटीकता और जिम्मेदारी जरूरी है। यह भी पढ़ें- प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ प्रशिक्षण के दौरान आज से ...