मेरठ, मई 20 -- मंगलवार को बीआरसी परिसर में शुरू हुए जनगणना प्रशिक्षण के पहले ही दिन तहसील प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की पोल खुल गई। बीआरसी के सभागार में अव्यवस्थाओं के बीच प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसको लेकर प्रगणक और सुपरवाइजरों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने तहसील प्रशासन पर इंतजाम के नाम पर खानापूर्ती किए जाने का आरोप लगाया और प्रशिक्षण कार्य का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाने के लिए फोन किए गए, लेकिन फोन रिसीव नहीं किए। प्रगणकों व सुपरवाइजरों ने खुले शब्दों में कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा वे प्रशिक्षण कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे।बता दें, कि मंगलवार को बीआरसी सभागार में जनगणना प्रशिक्षण का प्रथम दिन था। जिसमें बड़ी संख्या में प्रगणक और सुपरवाइजर पहुंचे थे। भीषण गर्मी में कूलर व पं...