हरदोई, मई 8 -- हरदोई। भारत की जनगणना 2027 कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन-दिवसीय प्रशिक्षण प्रगणक तथा पर्यवेक्षको को वेणी माधव इ कालेज में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अधिशासी अभियंता नगरपालिका की देखरेख में चल रहा है। प्रशिक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जायेगी। यह कार्य 22 मई से 20 जून तक चलेगा। यह कार्य डिजिटल होगा। मोबाइल एप केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप से ही डाउनलोड करें। चार्ज आफीसर द्वारा पोर्टल पर मकान सूची करण ब्लाक एचएलबी के आवंटन के बाद ही अपने डिवाइस को पंजीकृत करें। प्रशिक्षक मनीष द्विवेदी ने कहा कि सबसे पहले दिये गये क्षेत्र में जाकर मैप बनाए। मैप उत्तर से दक्षिण तथा पश्चिम से पूर्व की ओर बनाएं। इसमें मन्दिर, स्कूल, तालाब, पार्क आदि उचित स्थान पर दर्शायें। इसके बाद दिये गये निर्देशों ...