गाजीपुर, अप्रैल 26 -- सैदपुर/खानपुर। जनगणना 2027 को लेकर क्षेत्र के गोरारी स्थित हीरा सिंह महाविद्यालय में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने रविवार की दोपहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में आने वाली परेशानियों के बारे में पूछा। प्रशिक्षुओं ने बताया कि जनगणना ऐप में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। कई मोबाइल में एंड्रॉयड 11 होने के बावजूद ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस पर संबंधित अधिकारियों को सही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परीक्षा ली जाएगी, कम अंक प्राप्त करने वाले को पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.