भदोही, मई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण गुरुवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने किया। प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किए। इस दौरान सीडीओ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी समझ और तैयारियों का आकलन किया। प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण पूरी गंभीरता और स्पष्टता के साथ प्रदान किया जाए, ताकि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि प्रत्येक कर्मचारी को उसकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी हो।

हिंदी ह...