एटा, अप्रैल 15 -- जनगणना को संपन्न कराने के उद्देश्य से जीडी इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण में कुल 400 प्रगणकों को शामिल किया गया है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशासन ने पहले ही 18 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया था, जो अब इन प्रगणकों को जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी और तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम को तीन-तीन दिन के बैच में विभाजित किया गया है। पहले बैच का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। इसमें एक-तिहाई प्रगणकों को बुधवार, एक-तिहाई को गुरुवार और शेष को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार यह क्रम लगातार नौ दिनों तक जारी रहेगा, ताकि सभी प्रगणकों को समान रूप से प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।प्रशिक्षण के दौरान प्...