जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिन सफल, डिजिटल डेटा संकलन की दी गई जानकारी
लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, परगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को फील्ड में कार्य करते समय आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों एवं उनके समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन की प्रक्रिया का चरणबद्ध अभ्यास कराया गया, जिससे परगणक एवं पर्यवेक्षक कार्य के दौरान तकनीकी त्रुटियों से बच सकें। साथ ही मोबाइल एप्लिकेशन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.