जौनपुर, अप्रैल 21 -- जौनपुर। शिया इंटर कॉलेज में चल रहे जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण मंगलवार को जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे प्रगणकों को अहम दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, इसमें शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी जरूरी है। प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और अपने क्षेत्र में उसका सही पालन करें। साथ ही सभी गणनाकर्मियों को जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्य की महत्ता को देखते हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण के पहले दिन प्रगणकों को बताई गई बारीकियां प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.