बागपत, मार्च 17 -- बागपत। विकास भवन सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद के 12 चार्ज, तीन तहसीलों एवं नौ नगर निकायों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए कुल 48 फील्ड ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है। प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी। ब् तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच में 24 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 23, 24 एवं 25 मार्च को विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.