हजारीबाग, मई 6 -- इचाक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में जनगणना कार्य में बनाये गए प्रगणकों की तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुई। तीन तीन दिन का कुल छह बैच में प्रत्येक बैच में 45- 45 शिक्षकों को प्रशिक्षण मिला। प्रशिक्षण में जनगणना के प्रथम चरण की विधि को प्रशिक्षको को गम्भीरता के साथ बताया गया। बताया कि प्रथम चरण में क्षेत्र को भ्रमण कर गम्भीरता से अवलोकन करना है। उसके बाद के नजरी नक्सा बनाना है। नजरी नक्सा बनाने के बाद ऐप के माध्यम से मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना जो 16 मई से 14 जून तक होगा। वहीं दूसरी चरण 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 के मध्य रात्रि तक चलेगा। यह भी पढ़ें- भारतीय जनगणना 2027 के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि आप सरकार के अभिन्न अंग हैं सरकार आपको ...