जनगणना न करने पर 34 शिक्षकों और कर्मचारियों पर मुकदमे के आदेश
मेरठ, मई 27 -- जनगणना कार्य न करने के आरोप में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर नगर निगम ने 34 शिक्षकों और विभिन्न विभाग के कर्मचारियों पर मुकदमे का आदेश मंगलवार शाम जारी कर दिया। नगर निगम की कर निर्धारण अधिकारी और जनगणना की चार्ज अधिकारी शिप्रा श्रीवास्तव ने इस संबंध में देहली गेट थाने में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। बार-बार निर्देश दिए जाने और सूचित करने के बावजूद, इन्होंने ड्यूटी जॉइन नहीं की है। इन कर्मियों द्वारा शासकीय आदेशों की अवहेलना की गई है, जिससे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। चार्ज अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कर्मियों का यह कृत्य 'जनगणना अधिनियम 1948' एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। यह भी पढ़ें- जनगणना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.