लखनऊ, मार्च 23 -- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी ललित कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, विनय राय, सभी जोनल अधिकारी, सांख्यिकी अन्वेषक रमेश चन्द्र पाण्डेय और सहायक निदेशक (जनगणना) कुमार सत्यम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।हाउस लिस्टिंग से डाटा अपलोड तक समीक्षानगर आयुक्त ने हाउस लिस्टिंग एवं बेसिक सर्वे, डाटा संकलन, सत्यापन, अपलोडिंग और निगरानी व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणव...