रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- मयंक त्यागी, किच्छा। शिक्षकों ने जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विद्यालयों से कार्यमुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दोपहर दो बजे तक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के बाद जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावी ढंग से करना कठिन होगा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शिक्षकों को विद्यालयी कार्य से मुक्त किया जाए। शिक्षकों का कहना था कि शिक्षण कार्य के साथ-साथ राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक पूरा करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में निगम और तहसील अधिकारियों का शिक्षकों ने किया घेराव इ...