कन्नौज, मई 27 -- ​तिर्वा। शासन के निर्देश पर चल रहे जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम राजेश कुमार के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद की गई। ​बुधवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम की अध्यक्षता में जनगणना ड्यूटी वितरण की समीक्षा बैठक चल रही थी। इस दौरान अधिकारियों और लेखपालों द्वारा शिक्षकों को फोन कर ड्यूटी रिसीव करने की सूचना दी जा रही थी। तभी उमर्दा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रहीमपुर के सहायक अध्यापक पंकज कुमार वर्मा और प्राथमिक विद्यालय जैनपुर की सहायक अध्यापिका पुनीता कुमारी ने फोन पर ड्यूटी लेने से साफ इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लापरवाही पर 100 शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन रोका अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने तुरंत ...