प्रयागराज, मई 27 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बीएसए अनिल कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रगणक और सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने अब तक ड्यूटी किट प्राप्त नहीं की है, उनका वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...