आजमगढ़, अप्रैल 22 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक बुधवार शाम क्षेत्र के पवई लाडपुर में पानी की टंकी से कूद गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीरहै। राहगीरों ने उसे फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव निवासी 32 वर्षीय मनीष का विवाह सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर एक गांव में हुआ है। मनीष की पत्नी अक्सर मायके में ही रहती है। उसकी विदाई को लेकर मनीष का आए दिन ससुरालवालों से विवाद होता था। बुधवार को मनीष पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया था। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर लिया जनगणना प्रशिक्षण पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज मनीष ससुराल से लगभग दो किलोमीटर दूर पवई लाडपुर गांव पहुंच...