काशीपुर, अप्रैल 15 -- दीप पाठक, काशीपुर। जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों को लगाने से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभी शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही है। काशीपुर ब्लॉक में कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के नहीं है। बुधवार को ट्रेनिंग नहीं होने से सभी शिक्षक स्कूल में मिले। खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू ने बताया कि अभी कितने शिक्षकों की ड्यूटी लगी है उसकी फाइनल लिस्ट नहीं मिली है। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि सभी विभागों के करीब तीन सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहरी क्षेत्र में जीबी पंत स्कूल, चंद्रावती डिग्री कॉलेज और ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में ट्रेनिंग दी जा रही है। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...