महाराजगंज, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना 2027 के ड्यूटी में विसंगति को लेकर शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल नौतनवा तहसील पहुंचकर ज्ञापन दिया। शिक्षक जनगणना प्रभारी तहसीलदार कर्ण सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं होने पर फोन से अपनी समस्या बताई। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नवीन कुमार से भी मिलकर ज्ञापन दिया।शिक्षकों ने कहा कि कि जनगणना ड्यूटी में भारी विसंगति है। जहां एक तरफ नगर पालिका लिपिक व लेखपाल को जनगणना पर्यवेक्षक बनाया गया है वहीं दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों को जनगणना प्रगणक बनाया गया है। यह पद की गरिमा व वेतनमान के प्रतिकूल है। शिक्षकों ने कहा कि जिस प्रकार से निर्वाचन ड्यूटी मे पद व वेतनमान के अनुसार ड्यूटी लगाई जाती है उसी तरह से जनगणना ड्यूटी भी लगाई जाए अन्यथा ...